Home विदेश PAK की राजधानी इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भयानक आग, 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

PAK की राजधानी इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भयानक आग, 15 नवजात बच्चे जिंदा जले

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में AC का कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बड़ी दुःख खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे के करीब इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लग गई। हादसे में दुःख बात यह रही कि आग में 15 नवजात शिशुओं की जलकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब वार्ड में आग लगी थी तब वहां 16 बच्चे थे। जिनमें से सिर्फ एक ही नवजात बच्चे को बचाया जा सका। अस्पताल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई।

जियो न्यूज के मुताबिक ज़िला प्रशासन ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्यों में दमकल की 6 गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल हुई। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद वार्ड में भी आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग ने कुछ घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया था।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला किया है। ये कमेटी यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और हादसे के पीछे क्या वजह थी। जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

बताते चलें कि PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है। ये कई बड़े मेडिकल सेंटर में शामिल है। इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी और नवजातों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment