



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर में बीती देर रात चोरों ने गली में खड़ी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी का लोक तोड़ा और उसे ले उड़े। यह मामला शहर के किशनपुरा मोहल्ले से सामने आया है जहां गुरुवार देर रात करीब 3 :10 बजे पर एक कार में सवार होकर चोर आये और मोहल्ले के शिव मंदिर के पास खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को महज डेढ़ मिनट में चोरी कर फरार हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी को चुराते हुए चोर नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि गाड़ी के मालिक को घटना का पता तब चला जब वह सुबह काम पर जाने के लिए गाड़ी के पास पहुंचा और उसे गाड़ी नहीं मिली। जिसके बाद उसने चोरी की घटना की सुचना पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह चोरी की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
सीटीटीवी फुटेज में आप साफ़ देख सकते ही कि गुरुवार रात करीब 3:10 बजे तीन लोग कार से किशनपुरा पहुंचे। उन्होंने कार को गली में मोड़कर पिकअप के पीछे खड़ा कर दिया। कार से एक नकाबपोश युवक उतरता है और पिकअप के ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलने का प्रयास करता है। कुछ देर बाद युवक गाड़ी के पिछले हिस्से में जाता है और डाले के अंदर टॉर्च से देखकर सामान की जांच करता है। इसके बाद वह पिकअप का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो जाता है। इस दौरान कार में सवार उसके दो साथी भी पिकअप के पीछे-पीछे कार लेकर मौके से निकल जाते हैं।


वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पिकउप मालिक किशनपुरा निवासी लक्की ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। रोजाना की तरह उसने अपनी महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़ी की थी और घर आ गया। आज सुबह यानि शुक्रवार को जब वह काम पर जाने के लिए घर से निकला तो गाड़ी मौके पर नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें चोर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद उसने तुरंत घटना की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी।



