दोआबा न्यूज़लाइन
शातिर चोर जाते जाते दुकान में लगे CCTV कैमरों की DVR भी ले गए साथ
जालंधर: महानगर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। शहर के किसी न किसी इलाके से आये दिन कोई न कोई वारदात सामने आ ही जाती है। ताजा मामला शहर के गढ़ा इलाके से सामने आया है जहां मंगलवार देर रात चोरों ने एक स्वीट शॉप को अपना निशाना बनाया और दुकान के अंदर तिजोरी से नकदी और सीसीटीवी कैमरों की DVR अपने साथ ले गए। दुकान के मालिक को घटना का पता सुबह तब चला जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। घटना थाना 7 के अंतर्गत गढ़ा रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर की दुकान की है।
चोरी की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि आज सुबह जब उनके भाई दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने टाला टूटा हुआ देखा और शटर उखड़े हुए देखे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11 बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी खाली थी। गणेश के अनुसार चोर तिजोरी से 92 हजार रुपए नकद और CCTV की DVR भी साथ ले गए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
वहीं सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट ले लिए लिए हैं। फिलहाल दुकानदार गणेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में 90 हजार रुपए नकद और DVR चोरी होने की बात कही गई है। अब पुलिस दुकान के आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द चोरों को पकड़ा जा सके।
