Home क्राईम जालंधर में स्वीट शॉप पर देर रात चोरों का धावा, लुटेरों ने दुकान के ताले तोड़ गल्ले से उड़ाया कैश

जालंधर में स्वीट शॉप पर देर रात चोरों का धावा, लुटेरों ने दुकान के ताले तोड़ गल्ले से उड़ाया कैश

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में सोमवार देर रात चोरों ने एक स्वीट शॉप को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के घास मंडी चौक
स्थित कुमार स्वीट शॉप में देर रात चोर शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दुकान के अंदर गल्ले में रखा सारा कैश और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दुकान में चोरी का पता तब चला जब सुबह दुकान का कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा, उसने देखा कि दुआ के ताले टूटे हुए पड़े हैं। जिसके बाद कर्मचारी ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। चोरी की सूचना पाकर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा। दुकान में चोरी का पता चलने के बाद दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्वीट शॉाप मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब उनका वर्कर दुकान खोलने पहुंचा तो उसने शटर के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने बताया कि जब वह दुकान के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि दुकान का गल्ला जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्होंने बताया कि चोर गल्ले में रखा करीब 25 से 30 हजार कैश और कुछ अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मार्किट के दुकानदारों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वहीं घटना की जांच कर रहे थाना 5 के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment