Home राज्य सिक्किम में निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत, 19 अब भी अंदर फंसे

सिक्किम में निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत, 19 अब भी अंदर फंसे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले के मामरिंग में स्थित निर्माणाधीन समरदुंग टनल में सोमवार को भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार मामरिंग स्थित निर्माणाधीन समरदुंग टनल में पर लैंडस्लाइड हो गया, जिसके चलते मलबा गिरने के कारण टनल का एंट्री गेट बंद हो गया। टनल का एंट्री गेट बंद होने के कारण उसके अंदर काम कर रहे 27 मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई है, जबकि बाकी 19 मजदूर अब भी अंदर फंसे बताए जा रहे हैं।

वहीं जिला अधिकारी तमलिंग ने बताया कि सोमवार बीते दोपहर करीब 3:40 बजे प्रशासन को हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और NHPC के 6 समेत कुल 27 मजदूर फंसे होने की आशंका है।

घटना की सूचना पकर मौके पर NDRF, SDRF और अन्य टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि सुरंग में मीथेन गैस लीक हो रही है क्योंकि बचाव कार्यों में जुटे कई लोगों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आये और कुछ बेहोश भी हुए हैं। जिसके कारण बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बचाव दल अब गैस मास्क पहनकर मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों के साथ विशेष टीम बुलाई गई है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जोरों- शोरों से पर प्रयास किये जा रहे हैं। टनल के बाहर एंबुलेंस को तैयार रखा गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment