



दोआबा न्यूज़लाईन
गुजरात : भारतीय तटरक्षक और गुजरात एटीएस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन को जब्त किया है। ईरानी ढाओ रोककर 526 किलोग्राम ड्रग्स को जब्त किया है। यह ड्रग की खेप को तमिलनाडु के जरिये पंजाब में भेजा जाना था। इस ऑपरेशन में करीब 526 किलो हाई-ग्रेड ड्रग्स मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम को लेकर यह ऑपरेशन किया गया है। एजेंसियों का कहना है कि 3000 करोड़ रुपये की खेप को रोककर विदेशी सिंडिकेट को बड़ा झटका दिया है।




इस ऑपरेशन को लेकर एजेंसिया काफी देर से एक्टिव थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि समुद्र के जरिये बहुत बड़ी मात्रा में नशा पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद हवा और समुद्र के जरिये निगरानी रखी गई।
एजेंसियों द्वारा संदिग्ध जहाजों पर नजर बनाई गई। जिसके बाद उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया गया। पुख्ता जानकारी के बाद ईरानी ढाओ को रोक लिया गया। ढाओ पर पांच पाकिस्तानी नागरिक मौजूद थे। जिसके बाद पूर्णता चेकिंग करते हुए पांचो को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान हेरोइन और मेथामफेटामाइन ड्रग शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त ड्रग्स की कीमत 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई।
गौरतलब है कि ऑपरेशन के बाद संयुक्त रूप से कई एजेंसिया मिलकर इन आरोपियों से पूछताछ करेगी और आगे कि कानूनी कार्रवाई करेंगी।
नशे की भारी मात्रा में खेप पकड़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बड़े सरंगना का नाम भी सामने आ सके।





