Home पंजाब मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत

मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मानसा: पंजाब के मानसा से सुबह- सुबह एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार परविंदर सिंह झोटा सुबह एक मेडिकल शॉप पर गए थे, सूचना थी कि उक्त दुकान पर नशीली दवाईयां बेचीं जाती थीं। आरोप है कि जब झोटा नशीली दवाईयों के बारे में मेडिकल स्टोर के मालिक से पूछताछ कर रहे थे, तभी गुस्से में आकर दुकान के मालिक ने झोटा पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर अचानक अफरा- तफरी मच गई।

घटना के बाद गोली लगने से झोटा गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत गई। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परविंदर सिंह झोटा अपने साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। उनका आरोप था कि उक्त मेडिकल स्टोर पर नशा बेचा जाता है। इसी दौरान मेडिकल स्टोर का मालिक गुस्से में आ गया और उसने झोटा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर घायल होने के चलते परविंदर सिंह झोटा की मौत हो गई।

बताते चलें कि लंबे समय से परविंदर सिंह झोटा मानसा में नशे के खिलाफ काम कर रहे थे। उन्होंने नशे के विरुद्ध जन आंदोलन चलाया हुआ था। वह जिले में नशा बेचने वालों का विरोध ही नहीं करते थे, बल्कि कथित तौर पर उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी करते थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment