Home क्राईम जालंधर में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी ले उड़े चोर, CCTV में कैद आरोपी  

जालंधर में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी ले उड़े चोर, CCTV में कैद आरोपी  

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गाजी गुल्ला में पेट्रोल पंप के पास वाली गली में मंगलवार सुबह दिन दिहाड़े एक घर में घुसकर चोरों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर के ताले तोड़कर घर से सोने के गहने और नकदी लेकर घर से फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार घर पर नहीं था। घर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक चोर पैदल जाता दिख रहा है।  

परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घर के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आज 11 बजे के करीब एक व्यक्ति घर में घुसा ओर अलमारियों के ताले तोड़कर 8 से 9 लाख के करीब के सोने के गहने और 25 हजार के करीब नकदी लेकर वहां से फरार हो गया।

परिवार के मुताबिक घर में बने मंदिर में से भी चोर गुलक तोड़कर उसमें रखा चढ़ावा भी अपने साथ ले गए। गाजीगुला निवासी चंचल ने कहा कि मंगलवार करीब 11 बजे उसका बेटा घर को ताला लगाकर गया था। जिसके बाद वह 12 बजे घर आई तो देखा कि कुछ पैसे घर में गिरे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सोना और कैश गायब था। इस दौरान उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग घर में पहुंच गये। जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी।  

वहीं सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द मामले की जांच कर और सीटीवी कैमरे खंगाल कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 

 

You may also like

Leave a Comment