दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के राजनितिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी पुलिस सुरक्षा वापिस कर दी है। इस खबर के बाहर आने से इसपर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। अरोड़ा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की।

एमएलए अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा लौटाने का ऐलान किया। उन्होंने FB पर कहा कि जो पुलिस मेरे श्री बालाजी के काम में बाधा डाल रही है उन्हें ऐसी पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। बताया जा रहा है कि आप विधायक ने यह फैसला इस लिए लिया है कि क्योंकि बीती रात पुलिस ने वार्षिक भगवान बालाजी के कार्यक्रम की चल रही तैयारियों को वहां जाकर कथित तौर पर रोक दिया था।
श्री बालाजी के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों को इस तरीके से पुलिस द्वारा रोके जानें पर बोलते हुए रमन अरोड़ा ने कहा कि वह हर साल भगवान बालाजी का कार्यक्रम करवाते हैं। विधायक ने आरोप लगाया है कि इस साल ‘रंजिश’ के तहत उनके कार्यक्रम को होने नहीं दिया जा रहा है। अरोड़ा ने साफ़ तोर पर कहा कि जो पंजाब पुलिस उनके धार्मिक कार्यक्रम में बाधा डालेगी, उन्हें ऐसी पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए।
बता दें कि कुछ महीने पहले एक केस में हुयी गिरफ़्तारी के बाद विधायक के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। अब कहीं जाकर फिर से डेढ़ साल बाद उन्हें दोबारा गनमैन के साथ सुरक्षा प्रदान की गई थी। लेकिन अब उन्होंने खुद पंजाब पुलिस की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है।

