Home क्राईम जालंधर के पठानकोट चौक पर पुलिस ने जब्त की गौवंश से भरी गाड़ी, 2 लोग गिरफ्तार

जालंधर के पठानकोट चौक पर पुलिस ने जब्त की गौवंश से भरी गाड़ी, 2 लोग गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर हेडक्वार्टर के एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 के तहत पठानकोट चौक पर गायों से भरी एक गाड़ी के बारे में जानकारी मिली थी। बताया गया कि उस गाड़ी को लोगों ने ज़ब्त कर लिया था। मिली सूचना पर के आधार पर डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में 3 गौवंश (बैल) लदे हुए पाए गए।

इस दौरान पुलिस ने मौके पर गाड़ी में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए 2 लोगों की पहचान सलीम और फारूक निवासी सुजानपुर, पठानकोट के तौर पर हुई हुई है। गायों की तस्करी के संबंध में पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पुलिस द्वारा बरामद की गई 3 गायों को पास की गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को आज माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। जैसे ही मामले से जुड़ी और बातें सामने आएंगी, जानकारी शेयर की जाएगी।

जालंधर कमिश्नर पुलिस द्वारा गौवंश की तस्करी और गैर-कानूनी कामों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment