



दोआबा न्यूज़लाइन


इंस्पेक्टर बलजिंदर की अगुवाई में की गई कार्रवाई


जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर और नगर निगम जॉइंट कमिश्नर डॉ. मनदीप कौर के दिशा- निर्देशों के अनुसार जालंधर की तहबाजारी टीम ने शहर में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई दुकानदारों एवं रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर बलजिंदर की अगुवाई में रामामंडी मार्किट में की गई।

इस कार्रवाई के दौरान तहबाजारी टीम ने रामामंडी बाजार में पहुंचकर दुकानों के बाहर सड़क व फुटपाथ पर लगाए गए सामान और अस्थायी ढांचों को हटवाया। टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तहबाजारी टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी दिखाई दी।



