Home क्राईम जालंधर में 3 मेडिकल स्टोर सहित कई जगह पुलिस और सेहत विभाग की रेड, 1 व्यक्ति किया काबू

जालंधर में 3 मेडिकल स्टोर सहित कई जगह पुलिस और सेहत विभाग की रेड, 1 व्यक्ति किया काबू

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में शनिवार को पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 3 मेडिकल दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आज शहर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के साथ वेस्ट हलके में पुलिस और सेहत विभाग की टीम द्वारा जगदंबे मेडिकल स्टोर सहित 3 अन्य दवाई की दुकानों पर, 2 पार्क और एक नशा मुक्ति केंद्र में दबिश दी गई।

आगे ACP ने जानकारी देते हुए बताया कि रेड के दौरान एक व्यक्ति को एनपीएस एक्ट के केस में काबू किया गया है। दोषी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। ऐसे में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा नशे करने को लेकर पार्क में बैठने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर उनकी टीम द्वारा शनिवार को वेस्ट हलके में कार्रवाई की गई है। वहीं दवाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग की टीम के इंस्पेक्टर द्वारा दवाईयों की जांच की गई।

दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर अमित बासंल ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस टीम के साथ 3 दुकानों पर दबिश दी गई। जहां दवाईयों का स्टॉक चैक किया गया। इस दौरान दुकान के दस्तावेज खंगाले गए। हालांकि अभी तक उनके द्वारा दुकानों पर की गई जांच के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। लेकिन उनके द्वारा अन्य दुकानों पर मुहिम चलाई जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment