Home जालंधर BREAKING : जालंधर के हरनूर नगर में मिला युवक का शव, इलाके में दहशत का माहौल

BREAKING : जालंधर के हरनूर नगर में मिला युवक का शव, इलाके में दहशत का माहौल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल थाने के अधीन आते हरनूर नगर में वीरवार सुबह एक युवक की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि हरनूप नगर में आज सुबह शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक का शव इलाके में पड़ा होने की सूचना किसी जानकर ने परिवार को दी। जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और शव लेकर चला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार जिस गली में शव पड़ा मिला है वहां जगह-जगह नशे के इंजेक्शन बिखरे हुए थे और गली में जगह -जगह खून बिखरा हुआ था। ऐसा लग रहा था मानो किसी ने शव को घसीटकर यहां तक पहुंचाया है। परिवार के लोगों ने कहा कि युवक रात को खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था और सुबह किसी ने उसे बताया कि उसका भाई हरनूप नगर में पड़ा हुआ है। जिसके बाद मृतक का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा और युवक का शव लेकर घर आ गए। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और पास में ही खून व खून से सनी चप्पल पड़ी हुई थी।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि युवक का शव यहां कैसे आया और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव का पोस्टमॉर्टेम करवाया जाएगा और उसकी रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर बनती करवाई की जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment