




दोआबा न्यूज़लाईन
हरियाणा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा के करनाल में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अमित शाह ने जीत की हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, सीएम नायब सैनी सहित वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी मौजूद रही।


इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। वर्ष 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार का कारण चुनाव आयोग को बता रहे है, लेकिन ऐसा नहीं है। देश की जनता को पता हैं, उन्हें किसे लेकर आना है।
राहुल जी, आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। संसद में शोर-शराबे को कांग्रेस ने अपना कल्चर बना दिया है। तो जनता का कब सोचेंगे। आगे शाह बोले कि कांग्रेस 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगा रही है। लेकिन वोटर लिस्ट से नाम हटने की वजह भी समझनी चाहिए। मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है। कुछ लोग दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। वहीं, कई लोगों के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज हैं। ऐसे नामों को वोटर लिस्ट से हटाना जरूरी है।



