Home जालंधर जालंधर कैंट इलाके में हुई फायरिंग की घटना पर पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी की हुई पहचान

जालंधर कैंट इलाके में हुई फायरिंग की घटना पर पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी की हुई पहचान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फायरिंग मामले में शामिल आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : एडीसीपी -2 की माधवी शर्मा

जालंधर: जालंधर के एडीसीपी -2 की माधवी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जालंधर कैंट थाना इलाके में झगड़े के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना वहीं रहने वाले लोगों या उनके जान-पहचान वालों के बीच हुई लड़ाई से जुड़ी है। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उनके नाम भी सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जांच के बाद कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment