Home चंडीगढ़ पंजाब के बेरोजगार युवाओं को CM मान का तोहफा, 606 उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के बेरोजगार युवाओं को CM मान का तोहफा, 606 उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज चंडीगढ़ में एक समारोह के दौरान शिक्षा विभाग में नई नियुक्तियों के लिए बेरोगार 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अब तक 61,281 बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह समागम साल 2026 के मिशन रोजगार का पंजाब सरकार का पहला समागम है।

साल 2026 के मिशन रोजगार प्रोग्राम के पहले कार्यक्रम में आज पंजाब सरकार की ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नौकरियां देते हुए नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर पर सीएम मान ने कहा कि उनके लिए पूरा पंजाब उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पत्र लेने वालों को जितनी खुशी हो रही है, उतनी ही खुशी उन्हें भी आज हो रही है, उन्होंने कहा कि उन्हें आज ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके परिवार में किसी को नौकरी मिली हो।

वहीं उन्होंने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अमीर आदमी वह नहीं माना जाएगा जिसके पास बैंक बैलेंस और महंगी कारें होंगी, बल्कि बड़ा आदमी वह माना जाएगा जिसके पास हाई एजुकेशन होगी।

इस मौके पर सीएम मान ने पंजाब में राज कर चुकी पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने साइन करने थे, उन्होंने अपने भाई-भतीजों की चिट्ठियों पर साइन कर दिए। उस समय पंजाब के युवा नौकरी की चिट्ठियों का इंतजार करते रह गए थे।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment