Home jammu and kashmir उधमपुर में सोमवार सुबह भयानक सड़क हादसा, 15 की मौत और कई घायल

उधमपुर में सोमवार सुबह भयानक सड़क हादसा, 15 की मौत और कई घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

उधमपुर: जम्मू के उधमपुर से एक बड़े दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उधमपुर में सोमवार की सुबह एक यात्री बस अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा अभी ओर बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। लेकिन बस जब गांव कगोट के पास पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर बस अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के बाद घायलों को इलाज के लिए तुरंत उधमपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। इन घायलों में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment