Home पंजाब जालंधर पहुंचे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल, पंजाब और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जालंधर पहुंचे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल, पंजाब और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत डल्लेवाल सोमवार सुबह जालंधर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार डल्लेवाला की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही ‘किसान जागरूकता यात्रा’ आज सुबह जालंधर के परागपुर पहुंची। जहां भारी मात्रा में किसानों ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके काफिले का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डल्लेवाल ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत से ही उन्हें देश के राज्य में लोगों और किसानों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि इस यात्रा के हर जगह प्रभाव और किसानों की जायज मांगों को मनाने के लिए उन्हें कुछ जत्थेबंदियां का भी भरपूर समर्थन मिला है। वहीं बजट को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में किसान नेता ने कहा कि यह सब वोटर्स को लुभाने के लिए किया जा रहा है। महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डालने के ऐलान पर उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं चुनावी दाव-पेचों को अच्छी तरह से जानती हैं। इसके साथ ही किसान नेता ने पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी हीनता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब कि कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गयी है आये दिन सरेआम गोली चल रही है और हत्याएं हो रही हैं। लेकिन हैरानी कि बात है कि पंजाब के बजट में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधरने की कोई बात तक नहीं की गई।

वहीं डल्लेवाल ने आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेती को किसानों से छीनकर बड़े घरानों के हाथ में सौंपना चाहती है। उनके अनुसार वर्तमान समय में 60 फीसदी लोग खेतीबाड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र कि सरकार किसानों से उनकी ज़मीन छीनकर कारोबारियों को सस्ते मजदूर मुहैया करवाकर किसानों को खत्म करने की कोशिश कि साजिश रच रही है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment