Home राजनीति महिला AAP विधायक पर ED की रेड, जानें पूरा मामला

महिला AAP विधायक पर ED की रेड, जानें पूरा मामला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योकि उनके निवास स्थान पर बुधवार सुबह ED ने रेड की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़ से ED की टीमें जांच के लिए पहुंची हैं। टीम ने मोगा स्थित घर और मोगा-लुधियाना रोड पर आइकन फ्लैटों की तलाशी भी ली। इस कार्रवाई के दौरान CRPF ने घेरा डाल रखा है। अमनदीप पंजाब में AAP की महिला विंग की प्रधान भी हैं। इस दौरान विधायक पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद उनके समर्थक भड़क गए। उन्होंने घर के बाहर इकट्‌ठा होकर ED के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान आप के नेता आरोप लगा रहे है कि विधायक पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment