Home राजनीति Breaking: हरियाणा में सालों बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनी एक महिला, मोहनलाल बड़ौली की हुई छुट्टी

Breaking: हरियाणा में सालों बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनी एक महिला, मोहनलाल बड़ौली की हुई छुट्टी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंचकूला : पंजाब के साथ- साथ भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में भी अपने संगठन की मजबूती के उदेश्य से एक बड़ा राजनीतिक बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में भाजपा ने अपने नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान किया है। इस पद की जिम्मेदारी पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में 43 साल बाद कोई महिला BJP अध्यक्ष बनी है। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। डॉ. अर्चना गुप्ता से पहले मोहनलाल बड़ौली हरियाणा भाजपा प्रधान थे। डॉ अर्चना गुप्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संगठन की करीबी मानी जाती हैं।

बताए चलें कि अर्चना गुप्ता एक गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। उनका पानीपत में एक अपना अस्पताल है। पहले वह विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन में सक्रिय थीं। उसके बाद वह भाजपा महिला मोर्चा में दाखिल एंट्री हुई। जिसके बाद साल 2020 में ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनीं। उनके बाद 2023 में सीधे तप्रदेश महामंत्री बनीं। इसके साथ ही डॉ अर्चना गुप्ता पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं।

 

 

You may also like

Leave a Comment