Home मनोरंजन पंजाबी सिंगर गुरु रंधवा ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, EDC ऑरलैंडो के मैनस्टेज पर स्टीव आओकी के साथ करेंगे परफॉर्म

पंजाबी सिंगर गुरु रंधवा ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, EDC ऑरलैंडो के मैनस्टेज पर स्टीव आओकी के साथ करेंगे परफॉर्म

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा दुनिया के सबसे बड़े डांस म्यूजिक फेस्टिवल्स में शुमार ‘इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल’ (EDC) ऑरलैंडो के मेन स्टेज पर आज परफॉर्म करके पंजाब के साथ- साथ भारत का नाम भी विदेशी धरती पर ऊंचा करेंगे। गुरु रंधावा ‘इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल’ (EDC) ऑरलैंडो के मेन स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय हैं। EDC ऑरलैंडो का भव्य आयोजन इस बार अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ऐतिहासिक टिंकर फील्ड में 6 से 8 नवंबर तक किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल में गुरु रंधावा 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके फेमस ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट स्टीव आओकी के साथ स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। बड़ी बात यह है कि दोनों आर्टिस्ट आज 7 नवंबर को इस बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल में स्टेज पर अपने हालिया कोलैबोरेशन गाना ‘सिर्रा’ का धमाकेदार रीमिक्स पहली बार लाइव पेश करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस 3 दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल में दुनियाभर के दिग्गज म्यूजिशियन और डीजे शिरकत कर रहे हैं। ईस्ट कोस्ट के सबसे बड़े डांस म्यूजिक इवेंट्स शो में गुरु रंधावा द्वारा भारतीय संगीत का परचम लहराना बेहद गौरव की बात है। यह जोड़ी सिरा के ऑफिशियल स्टीव आओकी रीमिक्स का प्रीमियर करेगी, जो रंधावा के चार्ट-टॉपिंग पंजाबी पॉप नंबर को एक हाई-एनर्जी ग्लोबल डांस एंथम में बदल देगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment