Home पंजाब BREAKING: राजपुरा में ट्रेन बनी बर्निंग ट्रेन, कर्मभूमि एक्सप्रेस की बोगियों में लगी भयानक आग

BREAKING: राजपुरा में ट्रेन बनी बर्निंग ट्रेन, कर्मभूमि एक्सप्रेस की बोगियों में लगी भयानक आग

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब से शुक्रवार दोपहर बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि पंजाब के राजुपरा में आज सवारियों से खचाखच भरी कर्मभूमि एक्सप्रेस में भयानक आग लग गई है। यह ट्रेन अमृतसर से बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ लोगों के आग में मामूली झुलसने की बात की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आग ट्रेन की एक से ज्यादा बोगियों में लगी है। ट्रैन की बोगियों मैं आग की तेज लपटें निकलने के बाद अचानक ट्रेन में अफरा तफरी मच गई और यात्रियों ने ट्रैन मैं चैन पुल्लिंग कर ट्रैन को मोके पर रोक लिया। जिसके बाद यात्री जलती ट्रैन की बोगियों से बहार निकल गए। इस हादसे में कुछ लोगों के मामूली झुलसने की खबर सामने आयी है हालाँकि कोई बड़ा जनि नुकसान नहीं हुआ बताया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है ।

वहीं ट्रेन में आग लगने की सूचना तुरंत रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को दी गई ।

 

 

You may also like

Leave a Comment