



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग के चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में उच्च स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की छात्रा कुमारी पहल जबलपुर ने 9.18 एसजीपीए प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। रमनीक और पहलप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से 9.00 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी शेरिल मल्होत्रा, कुमारी सहजप्रीत कौर और कुमारी नताशा ने संयुक्त रूप से 8.82 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।


इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एकता खोसला ने मनोविज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. अश्मीन कौर, फैकल्टी सदस्यों और होनहार छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं की लगन और कड़ी मेहनत की सराहना की और उनके आगे की पढ़ाई में भी सफलता की कामना की।





