Home राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे विमान में सवार 35 यात्री

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे विमान में सवार 35 यात्री

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान आज एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते- होते बच गया। मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार दोपहर अलायंस एयर की फ्लाइट जब दिल्ली से बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी तो अचानक विमान का टायर फट गया।
लेकिन राहत की बात यह है कि विमान का टायर फटने के बाद भी विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवा ली गई। हादसे में विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय विमान में 35 यात्री सवार थे। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान ने बिलासपुर से आगे प्रयागराज जाना था, लेकिन हादसे के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे कैंसिल कर दिया। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब विमान रनवे पर लैंडिंग के बाद दौड़ रहा था, तभी अचानक टायर फटने की आवाज आई, जिससे विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मचा गया। हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। इसी दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ तुरंत एक्टिव हो गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला।

 

 

You may also like

Leave a Comment