Home चंडीगढ़ भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार का राहत भरा फैसला, सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला

भीषण गर्मी के चलते पंजाब सरकार का राहत भरा फैसला, सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

25 मई से सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

चंडीगढ़: पंजाब में इन दिनों लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अलर्ट के बीच पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। जारी सूचना के अनुसार 25 मई से सरकारी दफ्तर और राज्य के सरे स्कूल सुबह 7: 30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। यह आदेश स्कूलों में सभी क्लासेज के लिए लागु होंगे। इस सम्बन्ध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है।

इस ऐलान के बाद अब सरकारी ऑफिसों का समय भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे की जगह सुबह 7: 30 से दोपहर 1: 30 बजे तक कर दिया पहले सरकारी कर्मचारी सुबह और शाम दोनों टाइम गर्मी से जूझते थे लेकिन अब इस टाइम चेंज की वजह से सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा उनकी ड्यूटी भी 8 घंटे की जगह 6 घंटे की रह जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment