

दोआबा न्यूज़लाइन
25 मई से सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

चंडीगढ़: पंजाब में इन दिनों लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अलर्ट के बीच पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। जारी सूचना के अनुसार 25 मई से सरकारी दफ्तर और राज्य के सरे स्कूल सुबह 7: 30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। यह आदेश स्कूलों में सभी क्लासेज के लिए लागु होंगे। इस सम्बन्ध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है।
इस ऐलान के बाद अब सरकारी ऑफिसों का समय भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे की जगह सुबह 7: 30 से दोपहर 1: 30 बजे तक कर दिया पहले सरकारी कर्मचारी सुबह और शाम दोनों टाइम गर्मी से जूझते थे लेकिन अब इस टाइम चेंज की वजह से सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा उनकी ड्यूटी भी 8 घंटे की जगह 6 घंटे की रह जाएगी।
