Home दिल्ली PM मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, कहा -नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य

PM मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, कहा -नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर बीते दिनों हुए हमलों की सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट शेयर कर कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है। उन्‍होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक्‍स’ पर Post

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।

भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना रुकावट जहाजों का आना-जाना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment