



नई दिल्ली: 1 अक्टूबर 2026 को आज कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ- साथ और भी कई बड़े बदलाव हुई हैं। देश में अक्टूबर से हवाई इंजन, AC, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज महंगे हुए हैं।
1 अक्टूबर से हुए बढ़े बदलाव:-




1. अक्टूबर महीने की 1 तारीख यानि आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा हो गया है। इस बदलाव के बाद देश की राजधानी दिल्ली में
आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 2810.00 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2747.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं अगर बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कि तो वहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर 2764.50 में मिलेगा जो पहले 2701.00 में मिला करता था। इसके साथ ही कोलकाता में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 2954.00 रुपये अदा करने होंगे, जिसके लिए उन्हें पहले 2884.00 देने पड़ते थे।
हालांकि घरेलु उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2. दूसरा नियम सरकार ने यह लागू किया है कि 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले रेट पर LPG गैस सिलिंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA / e-KYC) पूरा करना जरुरी कर दिया है। जिन लोगों का e-KYC है, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं जिन ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया है, वे सब्सिडी वाले रेट पर गैस बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, गैस सिलिंडर की सप्लाई या बुकिंग बंद नहीं होगी।


3. वहीं त्योहारी सीजन के ठीक पहले एक बड़ा बदलाव यह हुआ है कि 1 अक्टूबर से AC, LED टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज सहित अप्लायंसेज की कीमतों में भी 3% से 8% तक की बढ़ोतरी हो गई है। 2026 में कंपनियों की ओर से की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनियां इस लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे की वजह इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव को बता रही हैं।
4. वहीं सरकार ने हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल भी ₹16 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। बढ़े दामों के बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत ₹121 से बढ़कर अब ₹137 हो गई है। जो ईंधन का खर्च एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट का लगभग 40% होता है।



