Home पंजाब पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजा वड़िंग का इस्तीफा, जानिए किसके हाथ में अब कमान?

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजा वड़िंग का इस्तीफा, जानिए किसके हाथ में अब कमान?

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : राजीनीति में कुछ भी संभव है, इस तर्क को तो हम आज तक देखते ही आए है। इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन नए प्रधान के नाम का ऐलान हो सकता है।

विजय इंदर सिंगला,परगट सिंह के अलावा सुख सरकारिया, राणा गुरजीत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम भी चर्चा में हैं। जल्द ही नए प्रधान के नाम की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना की जा सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान 2027 के चुनाव को लेकर पूरा प्लान तैयार कर चुकी है। पायलट ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं, जिला प्रधानों और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिल्ली में बुलाकर, एक अहम् बैठक की है। जिसके बाद पार्टी समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे है।

बताते चले कि राजा वडिंग 2024 में लुधियाना से सांसद बने। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2022 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान को अपने हाथों में लिया था, ताकि वह पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को खत्म कर सके। लेकिन समय के साथ यह ओर बढ़ती हुई दिखाई दी।

 

 

You may also like

Leave a Comment