



दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती पर आज नई दिल्ली के राजघाट में स्थित उनकी समाधी पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने सुबह पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। PM मोदी के आलावा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य कई बड़ी हस्तियों ने भी आज सुबह महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती पर उनकी समाधी पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य भवन-1 के पास श्रमदान में भाग लिया।





PM मोदी की “X” पर Post
वहीं आज के दिन PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर लिखा कि पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। इसके साथ ही PM मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज के दिन पर महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘X’ पर लिखा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व को स्वदेशी व स्वाधीनता का संदेश देने वाले ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पावन जयंती पर उन्हें नमन है।





