Home आदमपुर जालंधर में ड्रोन बरामद होने संबंधी वायरल खबर के बारे में स्पष्टीकरण, पढ़ें खबर…

जालंधर में ड्रोन बरामद होने संबंधी वायरल खबर के बारे में स्पष्टीकरण, पढ़ें खबर…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: सोशल मीडिया पर एक समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जालंधर के आदमपुर स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में एक ड्रोन मिला है। सूचना प्राप्त होने पर डीएसपी आदमपुर एवं एसएचओ आदमपुर द्वारा मौके पर पहुंचकर तथ्यों की पुष्टि की गई।

वहीं पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि उक्त ड्रोन सेना के जवानों द्वारा परीक्षण (टेस्टिंग) के लिए संचालित किया जा रहा था। इसके संचालन क्षेत्र से बाहर हो जाने के कारण ड्रोन अनजाने में स्कूल की इमारत में उतर गया। घटना से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। मामले का मौके पर ही सत्यापन कर लिया गया है तथा आम जनता के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

आदमपुर के स्कूल ग्राउंड में मिला संदिग्ध DRONE, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चों के पास एक संदिग्ध ड्रोन आकर गिरा। इलाके के लोग स्कूल में संदिग्ध ड्रोन मिलने से दहशत में हैं। घटना बीते मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

वहीं जानकारी देते हुए गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि मंगलवार देर शाम जब गाँव के बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे तभी यह ड्रोन बच्चों के ऊपर आ गिरा। जिसके बाद बच्चे उसे उठाकर हमारे पास लाए। इसके बाद सरपंच ने घटना की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी।
सरपंच का कहना है कि एक बार तो हम संदिग्ध ड्रोन देखकर थे। उन्होंने कहा कि जैसे ड्रोन अचानक बेकन पर आकर गिरा कुछ भी हो सकता था। गाँव वालों ने पुलिस से मांग की कि ड्रोन की जांच कर पता लगाया जाए कि ये किसका है और कहां से आया है।

वहीं ड्रोन मिलने की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। फिलहाल पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।वहीं डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment