

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर से बुधवार सुबह एक बड़ी आगजनी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक आग में झुलसने के कारण 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद 37 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की बात कही जा रही है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



बताया जा रहा है कि आग सुबह 8.51 बजे के करीब मुलती स्टोरी बिल्डिंग की बेसमेंट में स्थित रेस्टोरेंट में लगी थी। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि वह भड़ककर ऊपर 6 मंजिला होटल फ्लोरिस स्टे तक पहुंच गई। कहा जा रहा है कि आगजनी में अबतक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो हुई है। मरने वालों में कईं लोग विदेशी बताए जा रहे हैं, जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के हैं। बताया जा रहा है कि आग भड़कती देख होटल की ऊपरी मंजिलों से लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से कूदकर छलांग लगा दी।
वहीं रेस्टोरेंट में आग की सूचना पाकर 10 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुजहने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि रेस्टोरेंट की वजह से ही ईमारत में आग लगी है। रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्टोरेंट से निकलकर पास के अस्पतालों में तुरंत इलाक़ के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल रेसक्यू ऑपरेशन जारी है और दमकल विभाग की टीमें जल्द आग पर काबू पा लेंगी।

वहीं अब घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50-₹50 हजार की मदद का ऐलान किया है।

