Home जालंधर Jalandhar: मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े आढ़ती की दुकान पर लाखों की चोरी, CCTV में कैद शातिर चोर

Jalandhar: मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े आढ़ती की दुकान पर लाखों की चोरी, CCTV में कैद शातिर चोर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर की चर्चित मकसूदां मंडी में एक शातिर चोर आढ़ती के 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद मंडी में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

चोरी की ये घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे शातिर चोर दुकान में आया और बड़े आराम से आढ़ती के बैग से लाखों रुपए चुराकर वहां से फरार हो गया। फुटेज में यह भी देखा जा रहा है कि चोर पैदल चलकर दुकान में आया और आढ़ती के बैग में रखा लाखों का कैश चुराकर फरार हो गया।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित आढ़ती सौरव ने बताया कि उनका मकसूदां मंडी में मशरुम का कारोबार है। शुक्रवार को उनका पैसों के लेन-देन का काम होता है। इसी बीच जब सुबह करीब 10.05 बजे उन्होंने अपना बैग चैक किया तो उसमें पैसे गायब थे। उन्होंने तुरन्त अपने पिता को फोन किया और पैसों के बारे में पूछा। पिता ने बैग में ही पैसे चैक करने के लिए कहा। मौके पर वर्करों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को पैसों के बारें में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने आगे बताया कि कुछ देर बाद जब कैमरे चेक किये गए तब पता चला कि दुकान में चोरी हुई है। पीड़ित के अनुसार चोर बैग से 2 लाख से अधिक पैसे लेकर व्यक्ति फरार हो गया। इसके बाद आढ़ती ने घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment