Home क्राईम जालंधर में दुकान में जा घुसा अनयंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, सारा सामान तहस-नहस

जालंधर में दुकान में जा घुसा अनयंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, सारा सामान तहस-नहस

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात एक भयानक हादसा होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक अनयंत्रित ट्रक संजय गांधी नगर रोड पर स्थित एक घर के पास दुकान में जा घुसा। घटना में दुकान के मालिक पति- पत्नी बाल-बाल बच गए। हालांकि आर्थिक नुकसान काफी हुआ है।

चश्मदीदों के अनुसार घटना के वक्त ट्रक चालक नशे में था। पीड़ित दुकानदार सरबजीत का कहना है कि वे रात को खाना खाने के बाद दुकान के बाहर चारपाई बिछाकर सोने ही जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे उनकी दुकान में जा घुसा। ट्रक को अपनी और आता देख दंपत्ति ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रक की जोरदार टक्कर के कारण दुकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा (बनेरा) और टीन की छत नीचे आ गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान में पड़ा लोहे का काउंटर, बेड, चारपाई और दुकान में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दबकर चकनाचूर हो गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक इस हादसे में उनका करीब 1.5 से 2 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

बताया जा रहा है कि दुकान में टक्कर मरने के बाद आरोपी ड्राइवर रुकने के बजाय तेज रफ्तार में ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के पीड़ित परिवार ने शनिवार सुबह 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की ।

 

 

You may also like

Leave a Comment