




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर देहात के लांबड़ा इलाके के अंतर्गत आते ताजपुर गांव में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक पर छापामारी की गई। मिली जानकारी के अनुसार लांबड़ा के ताजपुर में एक क्लीनिक में थाना लांबड़ा की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में छापामारी की गई।




वहीं मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी ने अवैध क्लीनिक चलने की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक पर दबिश की गई। इस दौरान क्लिनिक का मालिक निर्मलदीप मौके पर न तो कोई लाइसेंस और न ही कोई बिल दिखा पाया। जिसके आधार पर टीम द्वारा निर्मलदीप के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि क्लीनिक से अभी तक कोई नशीली दवाई बरामद नहीं हुई है। वहीं थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ताजपुर में निर्मलदीप सिंह अपने क्लीनिक में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचता है। जिसके बाद वह ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर क्लीनिक पर रेड करने पहुंचे। हालांकि क्लिनिक से रैड के दौरान कोई नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद नहीं हुए है। लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक मालिक बिना लाइसेंस से निर्मल क्लीनिक चला रहा है और बिना लाइसेंस के उसने दवाईयां भी रखी हुई हैं। फिलहाल ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं अपना पक्ष रखते हुए दोषी क्लीनिक संचालक निर्मलदीप ने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। लेकिन उसके पास 12 से 13 साल का एक्सपीरियंस है। निर्मल के अनुसार उसने डी फार्मा का कोर्स भी किया हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संचालक और उसकी पत्नी की पास में ही एक और गुरु कृपा हेल्थ केयर सेंटर नामक दुकान है। लेकिन जब पुलिस और ड्रग विभाग की टीम जब दूसरी दुकान पर पहुंची, तो वहां भी निर्मलदीप सिंह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।





