



दोआबा न्यूज़लाइन


नेशनल: Narendra Modi ने Rob Jetten को Netherlands के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में भारत और नीदरलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मजबूत और व्यापक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार, निवेश, जल प्रबंधन, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।


सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ मिलकर दोनों देशों और उनके नागरिकों के बीच बढ़ते संबंधों को और अधिक गति देने के लिए उत्सुक हैं। भारत और नीदरलैंड के बीच बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि नई नेतृत्व व्यवस्था में दोनों देशों के संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।





