Home मनोरंजन अलविदा ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा, कैंसर से जिंदगी की जंग हारे अभिनेता प्रदीप रावत

अलविदा ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा, कैंसर से जिंदगी की जंग हारे अभिनेता प्रदीप रावत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: भारतीय सिनेमा के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेत प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर प्रदीप रावत का बीते मंगलवार 74 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। यह दुःखदाई खबर अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इस खबर के बाहर आने के बाद टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदीप रावत लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और मंगलवार को उनका निधन हो गया। एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में होगा। यह जानकारी प्रदीप रावत के करीबी दोस्त और अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी है।

बता दें कि एक्टर प्रदीप रावत ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। बी.आर. चोपड़ा के बेहद पॉपुलर धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ में देवा का यादगार रोल और फिल्म ‘गजनी’ में उनका खतरनाक खलनायक वाला किरदार बहुत मशहूर हुआ। जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

 

 

You may also like

Leave a Comment