Home जालंधर Daily Horoscope : मिथुन राशिवाले आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, नए करियर के अवसर मिल सकते हैं

Daily Horoscope : मिथुन राशिवाले आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, नए करियर के अवसर मिल सकते हैं

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।
उपाय: हनुमान जी को लाल सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

वृषभ (Taurus) प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे और नए लोगों से मुलाकात होगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और गरीबों को दान करें।

मिथुन (Gemini) आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए करियर के अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क (Cancer) कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताओं की तारीफ होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

सिंह (Leo) पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: तांबे के पात्र में सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo) कामकाज और परिवार के बीच संतुलन बनाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला (Libra) आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेग। उधार लेन-देन से बचें।
उपाय: सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, जिसके कारण तनाव हो सकता है।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और जरूरतमंदों को पीले फलों का दान करें।

मकर (Capricorn) अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius) अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान निकलेगा।
उपाय: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु जी की पूजा करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

 

 

You may also like

Leave a Comment