Home क्राईम BREAKING: जालंधर में ट्यूशन जाते बच्चे के साथ लूट, तलवार गले में रख सोने का लॉकेट ले उड़ा आरोपी

BREAKING: जालंधर में ट्यूशन जाते बच्चे के साथ लूट, तलवार गले में रख सोने का लॉकेट ले उड़ा आरोपी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के किशनपुरा चौक के पास बुधवार शाम एक बाइक सवार लूटेरे ने एक 15 वर्षीय युवक के गले पर तेजधार हथियार (किरपाण) रखकर उसके गले में डाला सोने का लॉकेट छीना और फरार हो गया। घटना के बाद बच्चा बहुत डर गया और उसने तुरंत घबराए हुए अपने पिता को फ़ोन किया और मौके पर बुलाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार लूटेरे ने निहंग बाना धारण किया हुआ था।

घटना की जानकारी देते हुए नाबालिग युवक ने बताया कि में साईकल पर ट्यूशन जा रहा था तभी रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार सरदार युवक ने उसकी साईकल को टक्कर मारी और उसे रोका और उसपर खुदके बाइक और मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाकर उससे लड़ने झगड़ने लग गया। जिसके बाद अचानक लूटेरे ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी और उसका सोने का लॉकेट छीन कर फरार हो गया। इस दौरान नाबालिग युवक के हाथ में तलवार लगने से चोट आई है। घटना के बाद डरे सहमे युवक ने तुरंत अपने पिता को जानकारी दी और मौके बुलाया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। ताकि जल्द आरोपी की पहचान हो सके। मौके पर डिवीज़न नंबर -3 से पहुंचे ड्यूटी अफसर ओंकार सिंह ने कहा कि सीसीटीवी में लूटेरा दोमाला धारण किया हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि किशनपुरा रोड़ पर आगे के कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की बाइक का नंबर देखा जाएगा और उसके आधार पर उसकी पहचान कर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment