Home क्राईम Breaking: जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Breaking: जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब और त्रिपुरमालिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। बता दें कि 51वां शक्ति पीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तलाब मंदिर में देश- विदेश से बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

वहीं बम की सूचना पाकर स्निफर डॉग के साथ पुलिस मंदिर परिसर में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने डॉग्स की मदद से मदिर के चप्पे चप्पे की गहनता से तलाशी ली। हालांकि मंदिर से पुलिस को तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

यह ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई है, जिसमें ईमेल भेजने वाले ने पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में धमकी भेजने वाले ने 5-6 जून को अंबाला और दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी दी। ई-मेल में 6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब पर हुए सैनिक हमले का बदला लेने के चलते अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसर खाना मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की खुलेआम धमकी दी गई है।

बताते चलें कि जालंधर में हफ्ते के अंदर ये दूसरी धमकी है। इससे पहले जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम की धमकी दी गई थी, लेकिन पुरे कोर्ट परिसर को खंगालने के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

 

 

You may also like

Leave a Comment