

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: TV और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर शादी के 10 साल बाद खुशियों ने दस्तक दी है। जानकारी के अनुसार 45 साल की एक्ट्रेस संभावना सेठ सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी है। एक्ट्रेस के घर एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। इस गुड न्यूज़ को संभावना ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर किया है।


एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बच्चों के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर की। संभावना ने पोस्ट में लिखा, ‘इस साल हमारे घर महा-दिवाली वक्त से पहले ही आ गई है। हमारे घर साक्षात लक्ष्मी और गणेश आ गए हैं। हमारा दिल खुशियों से भर गया है। हर हर महादेव।’

इसके साथ ही संभावना ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वो अपने जुड़वा बच्चों को देखकर इमोशनल होती दिख रही हैं और उनके पति अविनाश उन्हें संभालते दिख रहे हैं। वहीं फैंस और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल की इन भावुक तस्वीरों को देखकर उन्हें लगातार बधाइयां और प्यार दे रहे हैं। बता दें कि संभावना सेठ एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और फेमस यूट्यूब व्लॉगर हैं।


