Home jammu and kashmir डोडा में भयानक हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन, हादसे में 10 वीर जवानों की गई जान, 11 घायल

डोडा में भयानक हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन, हादसे में 10 वीर जवानों की गई जान, 11 घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा से एक बेहद दुखद खहबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डोडा के भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 वीर जवानों की जान चली जबकि 10 जवान घायल बताए जा रहे हैं। सेना के अधिकारी के अनुसार हादसे के वक़्त गाड़ी में 21 जवान सवार थे। यह हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नीटॉप के पास तीव्र मोड़ पर हुआ बताया जा रहा है।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों
द्वारा 11 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है।

घटना की जानकारी देते हुए सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना की टुकड़ी बृहस्पतिवार सुबह डोडा से ऊपरी पोस्ट पर एक ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर टॉप के पास अचानक गाड़ी अनयंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment