




दोआबा न्यूज़लाईन
दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सालों से प्रोटेस्ट किये जा रहे है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योकि जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूचि से हटा दिया गया है। इसकी जगह सरकार ने तीन जगहें निर्धारित की हैं। जिनमें तीन नाम रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान रहेगा।




दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जंतर मंतर पर पोस्टर भी चिपका दिया गया है, जिसमें लिखा है। आपको सूचित किया जाता है कि इस क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता BNSS की धारा 163 लागू है। यहाँ किसी भी प्रकार की सभा/जमावड़ा/प्रदर्शन पूर्णत मना है। अगर आप इस जगह पर किसी भी तरह का प्रदर्शन करते है तो आपके विरूद्व कार्रवाई की जाएगी।
सीजेपी(कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने यह कदम उठाये है। हालांकि सीजेपी ने सरकार के फ़ैसले को अस्वीकार्य बताते हुए ‘लोगों के विरोध प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला’ बताया है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, “नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास के अब तक के सबसे कायर प्रधानमंत्री हैं.”





