Home जालंधर जालंधर के बस्तियात इलाके में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

जालंधर के बस्तियात इलाके में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

by Doaba News Line

जालंधर: शहर के बस्तियात इलाके के दशहरा ग्राउंड में उस समय हड़कंप मच गया जब 25 -26 वर्षिये युवक का शव मिला । जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई । इलाके की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । युवक की मौत कैसे हुई यह अभी तक एक पहेली बना हुआ है क्योंकि अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई व्यान जारी नहीं किया गया है ।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक युवक के शव के आस-पास नशे के टीके पड़े हुए थे। लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि मृतक युवक की मौत नशे के कारण हुई है। इसमें हत्या कर शव को यहाँ फेंक देना , यह भी साजिश हो सकती है। सूचना पाकर इलाके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी मौके पर पहुंच गए । शीतल अंगुराल ने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ सरकार ने मुहिम चलाई हुई है “ युद्ध नशियाँ विरुद्ध “ दूसरी तरफ नशे के कारण पंजाब के नौजवानों की मौत हो रही है । उन्होंने पुलिस पर सबूत मिटाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं । शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस का इस तरह सबूत मिटाना यह जांच का विषय है ।

भाजपा एस सी मोर्चा के पंजाब प्रधान और इलाके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सबूतों से छेड – छाड़ की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास जो वीडियो है उसमें शव के पास सिरिंज बिखरी थीं, उन्होंने आरोप लगाया कि जो पुलिस कर्मी कमरे के अंदर शव का मुआयना करने गया था , उसने सिरिंज उठा कर बाहर फेंक दीं। इसको लेकर शीतल अंगुराल की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई । शीतल अंगुराल ने कहा कि यह जांच का विषय है ।

मौके पर अपने नौजवान बेटे की लाश देख कर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया । वहाँ पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा ।

 

 

You may also like

Leave a Comment