Home पंजाबलुधियाना लुधियाना में डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ अपमान पर भड़के लोग, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम

लुधियाना में डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ अपमान पर भड़के लोग, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

घटना के रोष स्वरूप आज लुधियाना बंद

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बीते दिन संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वार की गई बेअदबी के चलते दलित समाज में आक्रोश हैं। इसी घटना के चलते रोष स्वरूप दलित समाज ने बुधवार को लुधियाना में बंद का ऐलान किया है। लुधियाना में बंद के दौरान आज यानि 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम को बंद कर दिया गया है। यह जाम लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक के पास लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि बंद कि वजह से आज सुबह से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बंद के चलते लुधियाना में बाजार खुले रहे, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारी बाजार में खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुँच गए और खुली दुकानें 4 बजे तक बंद करवा दीं।

जानकारी के अनुसार बंद में लुधियाना बाजार और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। हालाँकि आपातकालीन सेवाओं के साथ, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, बड़ी फैक्ट्रियां और स्कूल- कॉलेज खुले रहेंगे।

दलित समाज के इस रोष प्रदर्शन को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने भी सुरक्षा के खास इंतजाम किये हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जालंधर बाईपास चौक पर पुलिस ने यहां से आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए हैं। वहीं लुधियाना के साथ -साथ जालंधर में भी इस निंदनीय घटना के विरोध में दलित समाज में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment