Home जालंधर Breaking: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता का निधन

Breaking: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता का निधन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आए रही है। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कलाकारों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख देखा गया। कुछ पंजाबी कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुःख और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।

 

 

इस खबर से पूरी पंजाबी पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री गहरे शोक में है। मिली जानकारी के अनुसार पूरन शाह कोटी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर के बाद से मास्टर सलीम के घर पर पंजाबी सिंगर और अन्य बड़ी हस्तियों का आना -जाना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी कई दिग्गज गायकों के गुरु रह चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment