



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के गढ़ा इलाके के वाल्मीकि मोहल्ले में कुछ हमलावरों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को गढ़ा इलाके के वाल्मीकि मोहल्ले में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को बेहरहमी से पीटा और फिर उसपर तेजधार हथियार से हमला भी किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया और कुछ युवकों ने एक युवक पर किरपाण से हमला कर दिया। इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि युवक पर हमला किया जा रहा है। जब युवक को मारा जा रहा था, तब पास मौजूद एक कुत्ते ने उसकी जान बचाने के लिए हमलावर पर छलांग लगा दी। कुत्ते ने हमलावर को उलझाए रखा और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





