दोआबा न्यूजलाइन
देश/अमेरिका: अमेरका जाने का प्लान करने वाले भारतियों के लिए एक बड़ी चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने H-1B वीजा के नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। नए चार्ज 21 सिंतबर यानि कल से लागू होंगे। बताया जा रह है कि आज शनिवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए हैं।
जानकारी के अनुसार H-1B वीजा के लिए पहले आवेदकों को करीब 5 लाख रुपए लगते थे। यह वीसा 3 साल के लिए मान्य होता था। इसके बाद इसे फिर 3 साल के लिए रिन्यू किया जा सकता था। अब अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 6 साल में 5.28 करोड़ लगेंगे, यानी खर्च करीब 50 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगा।
सूत्रों के अनुसार अमेरिका हर साल लॉटरी से 85,000 H-1B वीजा जारी करता है, जिनका इस्तेमाल ज्यादातर तकनीकी नौकरियों में होता है। इस वीसा का इस्तेमाल भारतीय करते हैं। अब वीजा फीस बढ़ने से 3 लाख से ज्यादा भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कहा यह भी जा रहा है कि ट्रम्प ने H-1B में बदलाव के अलावा 3 नए तरह के वीजा कार्ड भी लॉन्च किए हैं। ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’, ‘ट्रम्प प्लेटिनम कार्ड’ और ‘कॉर्पोरेट गोल्ड कार्ड’ जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ट्रम्प गोल्ड कार्ड (8.8 करोड़ कीमत) व्यक्ति को अमेरिका में अनलिमिटेड रेसीडेंसी (हमेशा रहने) का अधिकार देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के इन बदलावों का विदेशी नागरिकों पर बहुत ज्यादा असर पड़ सकता है। अब कंपनियां सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को अमेरिका बुला सकेंगी, जिनके पास सबसे अच्छा स्किल होगा। इसका सीधा असर 3 लाख से ज्यादा भारतीयों पर पड़ेगा।