Home क्राईम चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM हरियाणा और अमित शाह को भी निशाना बनाने की कही बात

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CM हरियाणा और अमित शाह को भी निशाना बनाने की कही बात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुलते ही फिर से एक बाद धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। चंडीगढ़ के कई स्कूलों को फिर एक बार बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल आया है। ईमेल में चंडीगढ़ के कई स्कूलों और हरियाणा CM सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की बात की गई है। बम की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। संबंधित स्कूलों और CM दफ्तर में प्रशसन की टीमों द्वारा छानबीन की जा रही है।

धमकी भरी मेल

बताया जा रहा है कि आज सुबह पहले चंडीगढ़ सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद एक-एक कर सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के डीपीएस तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई।

स्कूलों को मिली मेल में कहा गया है कि बम धमाके, आईडी ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि सीएम सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे धमाके होंगे। वहीं एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार यह धमकी मेल जीमेल से नहीं, जबकि रेडिफमेल से आई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment