Home क्राईम जालंधर स्थित गुरुद्वारा साहिब में 2 हमलावरों ने की जबरन घुसने की कोशिश, बुजुर्ग की सूझबूझ से टला हादसा

जालंधर स्थित गुरुद्वारा साहिब में 2 हमलावरों ने की जबरन घुसने की कोशिश, बुजुर्ग की सूझबूझ से टला हादसा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के डॉ. बीआर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 2 हथियारबंद हमलावरों ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने हमलावरों का विरोध किया और उसके शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि हमलावरों में से एक युवक के हाथ में तेजधार हथियार था। हालांकि बुजुर्ग ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया और गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाकर खुद को बचा लिया।

घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसमें गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो युवक बाइक पर आते और फिर वापस लौटते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर सामान रखकर उसे लॉक करने के बाद गुरुद्वारा साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवक दोबारा उसके पास पहुंचे। उनमें से एक ने बुजुर्ग को रोक लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच बुजुर्ग किसी तरह गुरुद्वारा साहिब के भीतर पहुंच गया और शोर मचा दिया। बुजुर्ग की आवाज सुनकर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं हमलावर लोगों को अपनी तरह आता देख दोनों युवक भाग निकले।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की ने बताया कि घटना बीती करीब रात 1:30 बजे हुई। उस समय गुरुद्वारा साहिब में सेवादार सेवा में मौजूद थे। उनके अनुसार दोनों युवकों ने बुजुर्ग को धक्का देकर अंदर आने की कोशिश की थी। बुजुर्ग के विरोध और शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना थाना नंबर-4 की पुलिस को दी गई है।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द काबू किया जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment